
आंखों की पलकों के ऊपर कोने में फुंसी निकल आने को गुहेरी कहते हैं। यह एक गांठ की तरह होती है और हल्का-हल्का दर्द भी होता है। इसको ठीक करने के घरेलू उपाय निम्न प्रकार है।
— लॉन्ग को पानी में घिसकर लगाने से भी गुहेरी बैठ जाती है।
— रात में भिगोए हुए त्रिफला चूर्ण के पानी से आंखों को छापे मार कर धोए। बीमारी में काफी लाभ होगा।
— बकरी का दूध गुड्डी पर लगाने से आराम होता है।
— गुलाब जल में छोटी हरड़ को घिसकर लेप करने से लाभ मिलता है।
— अनार का रस आंखों में लगाने से काफी लाभ होता है।
— छुआरे के गुठली को सील पर पीसकर गुहेरी पर लगाएं।

कान के कई प्रकार के रोग होते हैं। जैसे कान का बहाना, फोड़े फुंसी, कर्णशूल, बहरापन आदि है।
फोड़े फुंसी और दर्द
— कान में फोड़े फुंसी और दर्द होने पर निम्नलिखित उपचार कर सकते हैं।
— सरसों का तेल कान में डालने से फोड़े फुंसी ठीक होते हैं।
— तिल्ली के तेल में लहसुन की कलियां को पकाएं और यह तेल ठंडा होने पर कान में डालें।
— दर्द होने पर प्याज का रस गर्म करके कान में डालने पर आराम मिलेगा।
— तुलसी के पत्तों के रस में थोड़ा सा कपूर मिलाकर गर्म करें और कान में डालें।
— कान में गोमूत्र डालने से फोड़े फुंसी ठीक होते हैं।
— कान में स्वमूत्र डालने से कान का दर्द रुक जाता है।
— धतूरे का रस कान में डालने से कान का दर्द रुक जाता है।
— बरगद का दूध कान में डालने से कान का दर्द रुक जाता है।
3 thoughts on ““आंखों के गुहेरी और कान के रोगों के घरेलू उपाय””